POORAN RAWAT/EDITOR
कृषि कानून को लेकर देश के अन्य राज्यों की तरह आज ऊधमसिंहनगर के गदरपुर तहसील में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया….इस दौरान यहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह पाटू के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और किसानों ने कृषि कानून के विरोध में सड़क पर जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की….
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह ने यह साफ कहा कि देश में किसान कानून लागू कर केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ काम किया है….राजेंद्र पाल ने किसानों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी बताया कि बीते दिनों पंजाब में कृषि कानून के विरोध में राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी ने यह साफ कहा है कि देश में कांग्रेस की सरकार आने पर किसान विरोधी कृषि कानून को वापस ले लिया जाएगा….जो निश्चित रूप से देश के अन्नदाता किसानों के व्यापक हित में होगा|