Tuesday, August 12, 2025
4
6
5
3
2
1
IMG-20250312-WA0062
IMG-20250328-WA0006
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यकोरोना के खिलाफ जंग में आगे आया संत निरंकारी मिशन....मुख्यमंत्री राहत कोष...

कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आया संत निरंकारी मिशन….मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपए का दिया आर्थिक योगदान

POORAN RAWAT/EDITOR

संत निरंकारी मंडल उत्तराखंड के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने कोरोना के खिलाफ जंग में हाथ आगे बढ़ाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को 50 लाखों रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है….

संत निरंकारी मिशन ने कोरोना खिलाफ जंग में प्रदेश सरकार की हर संभव मदद करने का आश्वासन भी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिया है….

उधर हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री से यह भी साफ कहा है कि देश में आए संकट की इस घड़ी में आवश्यकता पड़ने पर संत निरंकारी मिशन के प्रदेश में स्थित सभी सत्संग भवनों को आइसोलेशन के लिए राज्य सरकार अपनी जरूरत के अनुसार प्रयोग कर सकती है….

गौरतलब है कि संत निरंकारी मिशन के द्वारा पूरे देश में आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री,सैनिटाइजर और मास्क भी नि:शुल्क रूप से वितरित किए जा रहे हैं….

संत निरंकारी मिशन ने आपदा और संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार की मदद के लिए अपने वालंटियरों की सेवाएं देने का भी मुख्यमंत्री को प्रस्ताव सौंपा है|

Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Address : RH-61, Second Floor, Metropolis Mall, Nainital Road, Rudrapur (U.S.Nagar) Uttarakhand - 263153
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments