Monday, October 27, 2025
4
6
5
3
2
1
IMG-20250312-WA0062
IMG-20250328-WA0006
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदेखिए कहां कलेक्ट्रेट परिसर में तेंदुए की आमद से अधिकारियों और कर्मचारियों...

देखिए कहां कलेक्ट्रेट परिसर में तेंदुए की आमद से अधिकारियों और कर्मचारियों में फैली दहशत

POORAN RAWAT/EDITOR

ऊधमसिंहनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद जिलाधिकारी आवास के पीछे इन दिनों एक तेंदुए की आमद से जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित कलेक्ट्रेट परिसर में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी काफी दहशत में है….कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद झाड़ियों के बीच रहने वाला तेंदुआ शाम और सुबह के वक्त काफी सक्रिय रहता है….


आज कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद झाड़ियों के बीच वन विभाग के कर्मचारियों को दो सूअरों के शव भी पड़े हुए मिले हैं….वन विभाग के कर्मचारी यह संभावना जता रहे हैं कि कलेक्ट्रेट परिसर में रहने वाले तेंदुए ने ही दोनों मृतक सूअरों का शिकार किया होगा…. कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की कई टीमों को लगाया गया है….खुद वन विभाग के एसडीओ यूसी तिवारी तेंदुए को पकड़ने के पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं….आज एक बार फिर तेंदुआ जिलाधिकारी आवास के पीछे दिखाई दिया है जिसके बाद वन कर्मियों ने तीन जेसीबी मशीनों से तेंदुआ को खोजने का काम एक बार फिर शुरू कर दिया है पर शातिर तेंदुआ एक स्थान से दूसरे स्थान पर भागने में बार-बार सफल हो रहा है….कलेक्ट्रेट परिसर में तेंदुए की आमद से आज कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की आवाजाही भी काफी कम रही….उधर वन विभाग के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह और शाम के वक्त कलेक्ट्रेट परिसर में कम चहलकदमी करने के साथ ही काफी सतर्क रहने के निर्देश भी जारी किए हैं….

(यूसी तिवारी,एसडीओ वन विभाग)
वन विभाग के कर्मचारी यह भी संभावना जता रहे हैं कि पंतनगर के टांडा वन रेंज से भटक कर तेंदुआ कलेक्ट्रेट परिसर की झाड़ियों में आ पहुंचा है….अब देखना यह होगा कि कलेक्ट्रेट परिसर में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम कब तक रेस्क्यू कर पाती है….

Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Address : RH-61, Second Floor, Metropolis Mall, Nainital Road, Rudrapur (U.S.Nagar) Uttarakhand - 263153
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments