Saturday, July 26, 2025
4
6
5
3
2
1
IMG-20250312-WA0062
IMG-20250328-WA0006
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्य**हल्द्वानी:पंचतत्व में विलीन हुए BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा,पूर्व...

**हल्द्वानी:पंचतत्व में विलीन हुए BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा,पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सहित कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि**

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुरानचंद शर्मा के पार्थिव शरीर का आज हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है….उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा का निधन बीते मंगलवार को 76 वर्ष की उम्र में हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था….मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी पूरन चंद्र शर्मा वर्तमान समय में हल्द्वानी के रामपुर रोड के देवलचौड़ में रहते थे…बीते काफी लंबे समय से पूरन चंद शर्मा का उनके आवास पर ही इलाज चल रहा था….

आज रानीबाग के चित्राशिला शमशान घाट पर पूर्व राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विधायक बंशीधर भगत,अरविंद पांडे वरिष्ठ,भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी, भाजपा नेता सुरेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोगों ने दिवंगत पूरन चंद शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की….राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने आज रानीबाग के चित्रशिला घाट पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देने के दौरान यह साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे पूरन चंद शर्मा के निधन से उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है….

भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने बताया कि पूरन चंद्र शर्मा वर्ष 1991 में अल्मोड़ा की तत्कालीन बारामंडल विधानसभा सीट से विधायक बने थे और उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार में पूरन चंद शर्मा पर्वतीय विकास मंत्री बनाए गए थे….उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पूरन चंद शर्मा भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष भी रहे और बाद में सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के कार्यकाल में शर्मा को उत्तराखंड मंडी परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था….

बड़े ही साधारण ढंग से साफ सुथरा जीवन जीने वाले सरल स्वभाव के धनी पूरन चंद शर्मा की पत्नी का पूर्व में ही निधन हो गया था… उनकी एक बेटी और चार भाई हैं,आज दिवंगत पुरानचंद शर्मा के पार्थिव शरीर को उनकी बेटी ने भी मुखाग्नि दी….पूरन चंद शर्मा के सबसे छोटे भाई कैलाश शर्मा भी अल्मोड़ा से विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं….पूरन चंद शर्मा के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Address : RH-61, Second Floor, Metropolis Mall, Nainital Road, Rudrapur (U.S.Nagar) Uttarakhand - 263153
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments