Saturday, June 28, 2025
4
6
5
3
2
1
IMG-20250312-WA0062
IMG-20250328-WA0006
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeआपका शहररुद्रपुर:पुष्कर सिंह धामी के रोड शो और नारी शक्ति वंदन महोत्सव को...

रुद्रपुर:पुष्कर सिंह धामी के रोड शो और नारी शक्ति वंदन महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए MLA शिव अरोड़ा ने जताया जनता का आभार


रुद्रपुर के गांधी मैदान में आज आयोजित हुए भव्य नारी शक्ति वन्दन महोत्सव और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऐतिहासिक रोड शो के लिये स्थानीय भाजपा विधायक शिव अरोरा ने जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया….हम आपको बता दें कि रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा बीते कई दिनों से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर खुद हर व्यवस्था का मौके पर जाकर जायजा ले रहे थे,यही कारण रहा की आज सभी के सहयोग और समर्पण से नारी शक्ति वंदन महोत्सव इतना विराट आकर लेते हुए इतिहास में दर्ज होकर एक एतिहासिक कार्यक्रम बन गया….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज रुद्रपुर में हुआ रोड शो अपने आप मे ऐतिहासिक रहा,जिसमे हर संगठन से लेकर हर समाज के लोगो ने मुख्यमंत्री का ह्रदय की गहराइयों से पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया….आज के ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता पर भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने यह भी साफ कहा कि रुद्रपुर में आज आयोजित हुए विशाल नारी शक्ति वन्दन महोत्सव में महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके उत्थान के लिये भाजपा सरकार की ये बहुत बड़ी पहल थी….

(शिव अरोड़ा,भाजपा विधायक,रुद्रपुर)
भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि हमारे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,जो जनता के दिलो पर राज करते हैं उनका प्रदेश के हर जिले में इन दोनों इसी प्रकार से स्वगत हो रहा है और इसी क्रम में आज पूरा रुद्रपुर धामीमय नजर आया…आज पूरा रुद्रपुर शहर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत वाले होर्डिंग,पोस्टर और बैनरों से पटा रहा….नारी शक्ति वंदन महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिये सभी मातृशक्ति,सामाजिक संगठनों,समहू की महिलाओं और जिले के हर क्षेत्र से आई मातृशक्ति का भी विधायक शिव अरोरा ने आभार जताया,जिन्होंने बढ़-चढ़ के हिस्सा लेकर आज रुद्रपुर में आयोजित हुए नारी शक्ति वंदन महोत्सव और CM धामी के रोड शो को ऐतिहासिक बना दिया।

Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Address : RH-61, Second Floor, Metropolis Mall, Nainital Road, Rudrapur (U.S.Nagar) Uttarakhand - 263153
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments