Saturday, September 21, 2024
LSC-Jeep-Ad.
Untitled-1
previous arrow
next arrow
Shadow
spot_img
spot_img
Homeआपका शहर**रुद्रपुर:केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने तराई...

**रुद्रपुर:केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने तराई के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं.राम सुमेर शुक्ल को उनकी जयंती पर किया याद,प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि**

तराई के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ला की जयंती के अवसर पर आज केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे,पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रुद्रपुर के दीनदयाल चौक के पास स्थित पंडित राम सुमेर शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी…इस दौरान मौके पर पंडित राम सुमेर शुक्ला के बड़े बेटे दिनेश शुक्ला और छोटे बेटे एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे….स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित जयंती समारोह में सभी अतिथियों ने प्रतिभाग किया….

हम आपको बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसुमेर शुक्ल का जन्म ग्राम भेड़ी,तहसील रुद्रपुर जिला देवरिया में 28 नवंबर 1915 को हुआ था और छात्र जीवन से ही नेतृत्व की क्षमता ने उन्हें एक अलग पहचान दी….सन 1936 में लाहौर अधिवेशन में मात्र 21 वर्ष की आयु में पंडित राम सुमेर शुक्ला ने जिन्ना के द्वीराष्ट्रवाद का खुले मंच से विरोध किया था और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी….नैनी,इलाहाबाद और फतेहगढ़ जेल में पंडित राम सुमेर शुक्ला ने नजरबंद कैदी के रूप में घोर यातनाएं भी सही और बाद में पंडित गोविद बल्लभ पंत की ओर से तराई को आबाद करने की जिम्मेदारी पंडित राम सुमेर शुक्ल के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम को सौंपी गई और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए तराई को आबाद भी किया….

वर्तमान समय में हम लोगों को आज जो रुद्रपुर का विकसित स्वरूप दिख रहा है इसकी नींव 1956 में स्वर्गीय शुक्ल ने ही रखी थी… चार दिसंबर 1978 को 63 वर्ष की आयु में रुद्रपुर में पंडित राम सुमेर शुक्ला का निधन हो गया था….पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज में आज आयोजित हुए पंडित राम सुमेर शुक्ला जयंती समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने यह साफ कहा कि देश की आजादी के संग्राम में प्रखर सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ला ने आजादी के बाद तराई को बसाने का महान कार्य किया था और देश के सेनानियों एवं देश के विभाजन से आए लोगों को तराई में बसाया था….

अश्वनी चौबे ने यह भी साफ कहा कि वर्ष 2018-19 में किच्छा के तत्कालीन विधायक राजेश शुक्ला के अनुरोध और उनके प्रयास से ही भारत सरकार ने पंडित राम सुमेर शुक्ल के नाम से रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को पूर्ण करने के लिए 350 करोड रुपए केंद्र सरकार से संबंधित परियोजना को अवमुक्त किए थे….केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने यह भी बताया कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ केदार शाही के अलावा,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से मेडिकल कॉलेज में शिक्षा सत्र शीघ्र शुरू करने के लिए उन्होंने बात भी की थी….कार्यक्रम में अभिभाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने यह भी बताया कि पंतनगर के नगला में वन भूमि पर बसे 137 परिवारों को न उजाडा जाए इसके लिए वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात करेंगे….

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पंडित राम सुमेर शुक्ला द्वारा तराई को बसाने में किए गए महत्वपूर्ण योगदान को वो नमन करते हैं और वर्तमान पीढ़ी को अपने सेनानियों से सीख लेते हुए राष्ट्र सेवा की भावना को अपने हृदय में जागृत करना चाहिए….केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि राजेश शुक्ला ने अपने पिता के रास्ते पर चलते हुए लगातार जन सेवा कर रहे है….कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के स्वागत भाषण से हुआ और अपने संबोधन में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार के रूप में पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एक साथ 350 करोड रुपए की धनराशि भारत सरकार से अवमुक्त करवाने पर मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का आभार भी व्यक्त किया….

पंडित राम सुमेर शुक्ला की स्मृति में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे और पंडित राम सुमेर शुक्ला स्मारक समिति के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला नए संयुक्त रूप से धार्मिक,आर्थिक,सामाजिक,खेल,साहित्य और औद्योगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया….जिसमें व्यवसाय के क्षेत्र में हरीश मुंजाल,न्यायिक क्षेत्र में एडवोकेट पियूष पंत, प्रशासनिक क्षेत्र में डॉक्टर दयाल शरण,कला के क्षेत्र में रुचि पाठक, समाज सेवा के क्षेत्र में हीरा सरकार,शिक्षा के क्षेत्र में सैयद इफ्तार मियां और कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में अनूप कुशवाहा को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित भी किया गया….

पंडित राम सुमेर शुक्ला स्मारक समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने स्मृति के तौर पर राम दरबार देकर मुख्य अतिथि अश्वनी चौबे जी का आभार प्रकट किया….उधर कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,हज कमेटी अध्यक्ष दर्ज मंत्री खतीब अहमद,BJP किसान मोर्चा जिला के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा,BJP आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मोहन तिवारी,युवा भाजपा नेता धीरज सिंह,भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा,जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला,लोकतंत्र सेनानी सुभाष छाबड़ा,पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना,सुरेश परिहार,उत्तम दत्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता बी.सी जोशी,बार एसोसिएशन ऊधमसिंहनगर के अध्यक्ष एमपी तिवारी,बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर पांडे,

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक भारत भूषण चुघ,राम प्रकाश गुप्ता,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि,आदेश ठाकुर,ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह जिंदू,अजय साहनी,बृजेश लोधी,हरेंद्र मान,अमृतपाल, दीपा कांडपाल,आरती दुबे,लता सिंह,ललित बिष्ट,छात्र संघ अध्यक्ष कमल चंद्र जोशी, पंडित राम सुमेर शुक्ला स्मृति राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य केदार सिंह शाही,सचिन शुक्ला,मनीष शुक्ला,आशीष शुक्ला, अरुण दुबे,डॉक्टर एमके त्रिपाठी,नारायण अरमौली,टीकम सिंह कोरंगा, अनिल यादव,अक्षय अरोड़ा,जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी,अंकित पाठक, नारायण पाठक,कृष्णा कान्हा तिवारी,शेर सिंह,सरोज कुमार,मनोज ठाकुर,अजीत पाठक,पिंकी डिमरी,लता सिंह और शैली शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Address : RH-61, Second Floor, Metropolis Mall, Nainital Road, Rudrapur (U.S.Nagar) Uttarakhand - 263153
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments