Sunday, July 27, 2025
4
6
5
3
2
1
IMG-20250312-WA0062
IMG-20250328-WA0006
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यरुद्रपुर:पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को...

रुद्रपुर:पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को किया सम्मानित,मिशन 2024 को फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के अभिनंदन समारोह में शुक्ला फार्म में आयोजित एक कार्यक्रम में आज नैनीताल लोकसभा सीट के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘मिशन 2024’ में नैनीताल लोकसभा सीट को फिर एक बार भारी मतों से जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया….

किच्छा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश शुक्ला द्वारा रुद्रपुर में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 वें एपिसोड को लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर 100 से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराकर ऐतिहासिक बनाने का निर्णय भी लिया गया….राजेश शुक्ला द्वारा आयोजित भाजपा पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में नैनीताल से लेकर जसपुर और खटीमा तक के सैकड़ों पदाधिकारियों ने भाग लिया जिन्हें राजेश शुक्ला ने सम्मानित भी किया….

सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी पदाधिकारियों का राजेश शुक्ला ने आभार व्यक्त करते हुए यह साफ कहा कि वर्तमान समय में विपक्ष धराशाई और बिखरा हुआ है इसीलिए आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से ही है यानी हमारी चुनौती हमारी पूर्व की सफलता है,जिसका रिकॉर्ड हमें तोड़ना है और आगामी चुनाव में हमारी तुलना हम ही से होगी….जितना हमने बीते वर्षों में किया है उससे अधिक की अपेक्षा अब जनता को हमसे होगी….

पूर्व विधायक यह भी साफ कहा कि सजग,संगठित और एकजुट होकर हम 2024 के लक्ष्य को एक बार फिर मजबूती के साथ पूरा कर सकते हैं,….शुक्ला ने यह भी साफ कहा कि नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज,इंटरनेशनल एयरपोर्ट,मॉडल डिग्री कॉलेज और अब एम्स की स्वीकृति देकर केंद्र और राज्य सरकार ने नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में विकास की प्रतिबद्धता को साबित कर दिया है….

राजेश शुक्ला ने यह भी बताया कि कोलकाता-अमृतसर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना के बाद स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र की उन्नति भी होगी….पूर्व विधायक ने यह भी साफ कहा कि नैनीताल- ऊधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र तराई-भावर और पहाड़ का मिलाजुला क्षेत्र हैं और इस क्षेत्र को पर्यटन,तीर्थाटन,कृषि,उद्योग के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी विकसित कर भारत के मानचित्र पर स्थापित करने की अपार संभावनाएं हैं,जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में ही संभव किया जा सकता है….

शुक्ला ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लगाव और प्रदेश के उर्जावान युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चौमुखी विकास की सोच से उत्तराखंड को देश के सम्मुख हम एक विकसित और अनुशासित राज्य के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं….शुक्ला ने भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ये आह्वान किया कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की चुनौती को पूरा करते हुए हमारी जिम्मेदारी यह भी है कि हम सभी लोग जन सरोकार से जुड़े और नशे की गिरफ्त में जाने से उत्तराखंड के युवाओं को रोकने के लिए समय-समय पर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाएं….

आज सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश पदाधिकारी नैनीताल जिला से तरूण बंसल,कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल,शान्ति मेहरा,कमल जोशी,मुनि,प्रकाश आर्या,जहीर अंसारी,महमूद हसन बंजारा,सुरजीत सिंह,विपिन पाण्डे,भाजपा काशीपुर से प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन,ओबीसी संयोजक मनोज प्रजापति,राकेश कुमार, राजेश कुमार,खड़क सिंह,कमलेश,नरेश हुडिया,योगराज सिंह, रुद्रपुर जिला से लीलावती राणा,राकेश राणा,नेत्रपाल मौर्य, परवेज खान,रश्मि रस्तोगी,तरनजीत सिंह,कुलदीप गंगवार, जितेंद्र वर्मा, शानू खान,जिला पदाधिकारी नैनीताल से लाखन निगलतिया,प्रतिभा जोशी, विनीत अग्रवाल,प्रमोद बोरा,अमित चौधरी,संजय पाण्डे, भुवन पाण्डे,प्रताप सिंह बोरा,नितिन राणा, मोर्चा अध्यक्ष महिला अलका जीना,ओबीसी महेंद कुमार, किसान संदीप सिंह,अल्पसंख्यक नवी अहमद,जिला काशीपुर से जिला पदाधिकारी मोहन बिष्ट,कमल चौहान,गुरुबख्स बग्गा….

अमित सिंह,प्रियंका दिवाकर,मधुरिमा वर्मा,सुधा शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष एससी मोर्चा हुकुम सिंह,एसटी मोर्चा राजकुमार, ओबीसी मोर्चा राजेंद्र सैनी,किसान मोर्चा बलकार सिंह,जिला रुद्रपुर से जिला पदाधिकारी राजेश तिवारी,राकेश सिंह,शालिनी बोरा,दिग्विजय खाती,शिखा हालदार,विनय बत्रा,मोहन तिवारी, अंकित पाठक,विकास कुकरेजा,आयुष तनेजा, ब्रिजेस भास्कर, जिला मोर्चा अध्यक्ष किसान धीरेन्द्र मिश्रा, एसटी मोर्चा हरीश सिंह राणा, एससी मोर्चा महेन्द्र बाल्मिकी,महिला मोर्चा विमला मुंडेला,अल्पसंख्यक मोर्चा जुल्फिकार अली,जिला नैनीताल के मंडल अध्यक्ष नरेश न्याल,जोगा सिंह मेहरा,विक्रम जंतवाल, दीपक बहुगुणा,धन सिंह बिष्ट,जगदीश पंत,प्रताप रैकवार,दीपा भारती,धीरेंद्र पांडे,जिला काशीपुर से मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालरा,परविंदर विर्क,रजत सिद्धू,राजकुमार चौहान,गौतम गिरी,बृजेश पाल,संजीव कुमार,राजेश सैनी,जिला रुद्रपुर से मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रमाणिक,आदेश चौहान,उमेश मिश्रा, मनमोहन सक्सेना,अनिल यादव,ध्रुव सिंह राणा का कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अंग वस्त्र भेंट करने के साथ-साथ प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Address : RH-61, Second Floor, Metropolis Mall, Nainital Road, Rudrapur (U.S.Nagar) Uttarakhand - 263153
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments