Monday, October 27, 2025
4
6
5
3
2
1
IMG-20250312-WA0062
IMG-20250328-WA0006
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeआपका शहरबाजपुर:अवैध उप खनिज भंडारण पर 3 स्टोन क्रेशर सीज,ई-रवन्ना पोर्टल भी किया...

बाजपुर:अवैध उप खनिज भंडारण पर 3 स्टोन क्रेशर सीज,ई-रवन्ना पोर्टल भी किया गया बंद

अवैध रूप से क्षमता से अधिक उप खनिज स्टॉक करने पर जिला प्रशासन और खनन विभाग की एक संयुक्त टीम ने बाजपुर के आशा,राजलक्ष्मी और मै. सिंह मिनरल्स स्टोन क्रेशर के साथ-साथ एक भंडारण को भी सीज कर दिया है….

खनन विभाग की टीम ने बाजपुर के ग्राम बेतखेड़ी में स्थित आशा स्टोन क्रेशर पर निर्धारित क्षमता से 2497 घन मीटर खनिज अधिक उप खनिज पाए जाने पर 87,8944 रुपए का जुर्माना लगा दिया है…उधर बाजपुर के ग्राम गोबरा में स्थित मै.सिंह मिनरल्स स्टोन क्रेशर पर निर्धारित क्षमता से 1087 घन मीटर उप खनिज अधिक पाए जाने पर 38,2624 रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है…

इसके अलावा बाजपुर के ग्राम इटव्वा में राजलक्ष्मी स्टोन क्रेशर पर निर्धारित क्षमता से 5220 घन मीटर उप खनिज अधिक पाए जाने पर 18,37440 रुपए जुर्माना लगा दिया है….साथ ही साथ बाजपुर के ग्राम गोबरा में स्थित गौरव सिंह के उप खनिज भंडारण स्थल पर निर्धारित क्षमता से 33 धन मीटर अधिक उप खनिज पाए जाने पर आरोपी के भंडारण को भी खनन विभाग की टीम ने सीज कर दिया है….

बाजपुर के आशा,राजलक्ष्मी और मैं.सिंह मिनेर्सल्स स्टोन क्रेशर को सीज करने के साथ-साथ खनन विभाग की टीम ने तीनों स्टोन क्रेशर के ई-रवन्ना पोर्टल को भी बंद कर दिया है…फिलहाल बाजपुर में जिला प्रशासन और खनन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से स्टोन क्रेशर कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Pooran Rawat (Master of Mass Communication) In Associate with Shri Badri Kedar Media House
Address : RH-61, Second Floor, Metropolis Mall, Nainital Road, Rudrapur (U.S.Nagar) Uttarakhand - 263153
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments